अंतर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश राजनीति समाचार

भारत ने पाक के 9 आतंकी ठिकानों पर किया मिसाइल हमला, सर्जिकल स्ट्राइक 2.0 से दहला दुश्मन

नई दिल्ली, 7 मई 2025:
भारतीय सेना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि देश की सुरक्षा से समझौता करना अब किसी के लिए संभव नहीं है। खुफिया एजेंसियों से मिली पक्की जानकारी के आधार पर, भारत ने पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को लक्षित करते हुए सफल मिसाइल हमले किए हैं।

 ये हमले अत्याधुनिक प्रिसिशन मिसाइल सिस्टम से किए गए, जिनका उद्देश्य केवल आतंकी ठिकानों को खत्म करना था। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान की सरहद के भीतर मौजूद जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के सक्रिय अड्डों को निशाना बनाया गया।

हमले इतनी सटीकता से किए गए कि आम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, जबकि आतंकी संगठनों को भारी क्षति हुई है। बताया जा रहा है कि इन ठिकानों पर चल रहे प्रशिक्षण शिविर, हथियारों के गोदाम और आतंकी कमांड सेंटर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं।

देश  ने इस कार्रवाई को “आतंक के खिलाफ निर्णायक जवाब” करार दिया है। देशभर में इस ऑपरेशन को लेकर जश्न का माहौल है, और सोशल मीडिया पर #SurgicalStrike2.0 ट्रेंड कर रहा है।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला न केवल आतंकियों को सबक सिखाने वाला है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारत अब हर हमले का जवाब अपने अंदाज़ में देने में सक्षम है – तेज़, ठोस और निशाने पर।