उत्तर प्रदेश समाचार

Jhansi : रफ्तार का कहर: पुलिस-लिखी गाड़ी ने रौंदी ज़िंदगियाँ, गाड़ी पर लगा था सपा का झंडा

jhansi News  झाँसी  :  झांसी के सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे एक खौफनाक मंजर ने हर किसी का दिल दहला दिया। सड़क पर सब्जी बेच रहीं दो बुज़ुर्ग महिलाएं और एक स्कूटी सवार युवक उस वक्त तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आ गए, जब एक सफेद रंग की SUV — जिस पर पुलिस का स्टीकर और समाजवादी पार्टी का झंडा लहरा रहा था — बेकाबू रफ्तार में वहां से गुज़री।

गाड़ी ने पहले स्कूटी सवार राहुल को टक्कर मारी, जो सीधा जमीन पर जा गिरा। उसकी स्कूटी चकनाचूर हो गई। लेकिन ड्राइवर नहीं रुका… वह और तेज रफ्तार से गाड़ी भगाता हुआ सब्जियों की दुकान लगाए बैठी दो बुज़ुर्ग महिलाओं — शांतिदेवी और मायादेवी — को भी रौंदता चला गया।

सब्जियां बिखर गईं, शरीर लहूलुहान हो गए

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गाड़ी चलाने वाला व्यक्ति शराब के नशे में था। हादसे के बाद वो मौके से फरार हो गया। लेकिन गनीमत रही कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी और आरोपी चालक को पकड़ लिया। वह रक्सा क्षेत्र के रहने वाला  बाते जा रह  हैं।

घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।