Uncategorized उत्तर प्रदेश समाचार

ड्यूटी कर रही महिला गार्ड पर बरपा कहर, चार लोगों ने पार्क में की पिटाई — वीडियो वायरल


Jhansi News : झाँसी शहर के वृंदावन लाल वर्मा पार्क में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ड्यूटी पर तैनात एक महिला सुरक्षा गार्ड को चार लोगों ने बेरहमी से पीट डाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,।

पीड़िता, काजल परिहार — जो भेल क्षेत्र की रहने वाली हैं — एक प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी में तैनात हैं। उन्हें पार्क की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी दी गई थी। लेकिन मंगलवार दोपहर अचानक दो पुरुष और दो महिलाएं पार्क में आए और काजल से बहस करने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि चारों ने मिलकर काजल पर हमला कर दिया। लात-घूंसे और थप्पड़ों से की गई इस मारपीट में काजल को गंभीर चोटें आईं।

 किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर रहा है।

घटना के बाद दोनों पक्ष नवाबाद थाने पहुंचे हैं ।

इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या महिलाएं, वह भी ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी, सुरक्षित हैं?